जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से शौच के लिए निकली किशोरी अचानक लापता हो गई। जानकारी होते ही परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन कोई जानकारी नहीं लग सकी।

किशोरी मंगलवार की रात पेट में दर्द होने की बात अपने परिजनों को बताई। तभी कुछ देर बाद शौच के लिए घर से बाहर निकल गई। किन्तु काफी देर तक जब वापस नहीं लौटी तो परिजन किसी अनहोनी को समझ रात में ही खोजबीन करने लगे किन्तु उसका कहीं पता नहीं चल सका।
देर रात तक उसके घर वापस न आने पर परिजन परेशान हो गए। गांव सहित आसपास सगे संबंधियों में पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई।




DOWNLOAD APP