जौनपुर: डॉ. दिनेश यादव निर्विरोध चुने गए आप्ट्रोमेट्रिस्ट एसोसिएशन के सचिव | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सुजानगंज, जौनपुर। राजकीय आप्ट्रोमेट्रिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद इकाई का द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को सकुशल सम्पन्न हुआ। जिसमें विगत 13 वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज पर तैनात डॉ. दिनेश यादव (नेत्र परीक्षण अधिकारी सुजानगंज) को निर्विरोध जिला सचिव चुने जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज के डाक्टरों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जिला सचिव चुने जाने के बाद पहली बार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आगमन होने पर सभी डाक्टर और उपस्थिति मरीजों ने ज़ोरदार स्वागत किया। इसी दौरान डॉ. दिनेश यादव ने अपने सहयोगियों और क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर डॉ. पुनीत कश्यप अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज, डॉ. मनीष केसरवानी, डॉ. यूके सान्याल अधीक्षक स्वस्थ केन्द्र महराजगंज, डॉ. आरडी यादव, आशुतोष कुमार यादव, डॉ. आनंद तिवारी, शीला राज, तीर्थराज, डॉ. एसके सिंह आदि उपस्थित रहे।