जौनपुर: नदी में डूबने से बालक की मौत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के राउतपुर गांव में रविवार की दोपहर गोमती नदी में डूबने से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी। वह अपने माँ-बाप का इकलौता पुत्र था। बालक की अचानक मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
गजेंद्रपुर गॉव निवासी सुनील निषाद का पुत्र सूरज (7 वर्ष) अपने ननिहाल राउतपुर गॉव में नाना राम आशीष निषाद के घर बचपन से रह रहा था। रविवार की दोपहर गांव के बच्चों के साथ गोमती नदी नहाने चला गया। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। साथ में गये बच्चों ने घर आकर घटना की जानका दी। कुछ देर तलाश के बाद वह नदी में उतराया मिला। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बालक का दाह संस्कार गोमती नदी के गजेंद्रपुर घाट पर कर दिया गया।