• वर्षों से इलाज के लिए भटक रहा था परिवार
  • जिले में एक डाक्टर ने घुटनों का किया सफल प्रत्यारोपण

देवेंद्र कुमार
जौनपुर। जिले के एक हड्डी रोग विशेषज्ञ ने घुटना प्रत्यारोपण में एक नई सफलता हासिल की। उसने चलने की उम्मीद छोड़ चुकी एक महिला को चलने के काबिल बनाया। बल्कि पूरे देश में इलाज के लिए चक्कर लगा चुकी उस महिला का डॉक्टर ने विश्वास भी जीत लिया। आज महिला चलने फिरने का असर दिखा दिया।
बता दें कि जिले के कचहरी की निवासी 50 वर्षीय राजकुमारी घुटनों के बीमारी से 10 वर्षों से पीड़ित थी। दर्द के साथ ही पैर भी सीधे नहीं हो रहे थे। परिवार के लोग गाड में बैठाकर चलने फिरने में पूरी तरह सहयोग करते हैं। इस दौरान परिवार के लोग इलाहाबाद, वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों से डॉक्टरों का इलाज लेते-लेते थक चुके थे। कोई आराम नहीं मिला लेकिन महिला को कुछ डॉक्टरों ने उम्र का हवाला देते हुए असमर्थता जता दी थी।
राजकुमारी के बेटे वह परिजनों को मालूम हुआ की दिल्ली, लखनऊ, विदेशों से आधुनिक इलाज की तकनीक के जानकार जौनपुर जिले में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक यादव भी बेहतर उपचार दे रहे हैं। पीड़ित उनके पास पहुंचे और सारी कहानी डॉ. आलोक से बताएं। डॉक्टर ने उनके सभी जांच रिपोर्ट और पैर की हालत को देखी। उन्होंने तीन दिन तक पहले तो प्राइमरी उपचार किया। उसके बाद आधुनिक तकनीक से घुटनों का सफल प्रत्यारोपण किया और सफल ऑपरेशन के बाद महिला के पैर में ऊर्जा का संचार हुआ। महिला के पैर सीधे होने लगे। उसके पैर की सभी अंगुलियां काम करने लगी। चलने की उम्मीदें बढ़ गई।
दुर्गा सिटी हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर नईगंज में दो दिन वह डॉक्टर की देखरेख में दीवाल व अन्य शहरों के साथ चलने लगी। इस चमत्कार की चर्चा चारों ओर होने लगी। डॉ. आलोक यादव ने बताया कि महिला के पैर के अंग पूरी काम नहीं कर रहे थे। घुटने के चलते नीचे की हड्डी तंत्रिका काम नहीं कर रहा थी। घुटनों का आधुनिक तकनीक से सफल प्रत्यारोपण किया गया, आपरेशन के बाद कुछ घंटे बाद ही चलने फिरने लगी है।




DOWNLOAD APP