जौनपुर: पति, पत्नी और बेटे को पीटकर किया घायल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के भोलागंज (मखदूमपुर) गांव में शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे शराब के नशे में धुत मनबढ़ युवक ने घर के बाहर सो रहे हृदय नारायन यादव (52) की लाठी से पिटाई शुरू कर दी।
शोर मचाने पर उनकी पत्नी प्रमीला यादव (48) पुत्र मोहित यादव (17), श्याम नारायन गुप्ता (24) को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। केराकत कोतवाल सुनील दत्त ने बताया कि आरोपी सुनील यादव निवासी मखदूमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।