जौनपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा की अध्यक्षता में तहसील शाहगंज सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर जमीन विवाद, रास्ता सम्बन्धी, आवास, राशन कार्ड, गेहूं क्रय सम्बन्धी जैसे विवादों की शिकायते प्राप्त हुयी, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में 162 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 16 का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए निर्देेशित किया गया कि जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल पाण्डेय, उपजिलाधिकारी भू-राजस्व सुनील वर्मा उपायुक्त मनरेगा भूपेन्द्र सिंह, सीएमओ डा. रामजी पाण्डेय, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार, उप संचालक चकबन्दी बच्चेलाल आदि उपस्थित रहे।