जौनपुर। जफराबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अपने प्रेमी के साथ बच्ची को साथ लेकर घर से भाग रही प्रेमिका को घर के लोगों ने पकड़ कर प्रेमी की पिटाई कर दी। प्रेमी किसी तरह जान बचाकर भाग खड़ा हुआ।
कस्बे के एक मुहल्ले की निवासिनी महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। महिला का पति घूम घूम कर फेरी का कार्य करता है। महिला एक बच्ची की माँ है। महिला का पडोस के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। पति को धीरे धीरे इस बात की जानकारी हो गई। पति ने पत्नी को बार बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी।

मंगलवार को पत्नी-पति के घर से जाने के बाद अपने डेढ़ वर्ष की बेटी के साथ घर से निकल गई। पड़ोस के एक युवक को शक हुआ तो उसने तत्काल उसके पति को सूचना दी। पति तत्काल घर आया। कुछ लोगों के साथ वह पत्नी को ढूढने लगा। पत्नी स्टेशन पर एक कोने में अकेले बैठी मिली। पति ने जब अगल बगल देखा तो प्रेमी भी पास में दिख गया।
पति और उसके साथ के लोगों ने प्रेमी को पीटना शुरू किया तो वह किसी प्रकार जान बचाकर भाग निकला। पति-पत्नी को घर ले आया। उसके बाद अपने ससुर को बुलाकर फिलहाल पत्नी को मायके भेज दिया। जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा रही।




DOWNLOAD APP