जौनपुर: सांसद और विधायक ने किया भजन एलबम का लोकार्पण | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासिनी बाल गायिका विदुषी वर्मा के निवास स्थान पर मछलीशहर लोकसभा के नवनियुक्त सांसद बीपी सरोज व जफराबाद विधायक डाॅ. हरेन्द्र सिंह ने विदुषी वर्मा के गाये हुए भजन एलबम "गंगा बहती जाये सबसे कहती जाये" का पोस्टर लांच किया। इस दौरान विदुषी ने अपने भजन 'गंगा बहती जाये सबसे कहती जाये' को गाकर सुनाया।
सांसद व विधायक ने विदुषी के इस भजन की जमकर तारीफ किया और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। वहीं विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह ने विदुषी को जिले का गौरव बताया। विदित हो कि बाल गायिका विदुषी ने महज 11 वर्ष की उम्र में बड़े-बड़े मंचो पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विदुषी के गाये हुए भजन 'राम नाम का अमृत पी ले' व 'हे गणेश देवा' काफी लोकप्रिय हुए।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा, रामचन्दर सिंह, भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ, सचिन सेठ, अभिषेक दूबे, उपेन्द्र सिंह, जयप्रकाश गिरी, उपेंद्र सिंह, विनय वर्मा, बबलू अग्रहरि, रामलाल सेठ आदि मौजूद रहे।