जौनपुर: बैंक ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को दी जानकारी | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। बैंक आफ बड़ौदा से मिलने वाले लाभ के बारे में बैंक द्वारा गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को सम्बन्धित जानकारी दी गयी।
जौनपुर के महराजगंज क्षेत्र में चौपाल लगाकर लोगों को बैंक
से सम्बन्धित जानकारी देते शाखा प्रबन्धक सहित अन्य।
|
देखा गया कि महाराजगंज ब्लाक के ग्रामसभा गोंदालपुर में बैंक आफ बड़ौदा शाखा बदलापुर के शाखा प्रबंधक नितेश यादव व फील्ड अफसर निलेश दुबे द्वारा चौपाल लगाया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को बैंक के प्रोडक्ट- कृषि लोन, डेयरी लोन, सुकन्या समृद्धि योजना, एफडी, आरडी आदि योजना के बारे में जानकारी दिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद पाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमाशंकर बिन्द, जय किशन बिन्द, अनिल बिन्द, वीरेन्द्र पाल, पुष्पा देवी, दुर्गावती देवी, उमरानी देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।