जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के भिदुना गांव में बुधवार की रात जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मारपीट में एक पक्ष से राजन (12) पुत्र बासदेव, ऊषा (24) पुत्री बासदेव, बासदेव (48) तथा दूसरे पक्ष से राजेश कुमार (23) पुत्र सहदेव, राजकुमार (30) पुत्र सहदेव, आशा(50) पत्नी सहदेव, करिया (17) गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया। जहां ऊषा व राजकुमार को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।



DOWNLOAD APP