जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के सीधा जैगहां गांव में गुरुवार को दोपहर आभूषण साफ कराने के चक्कर में महिला करीब एक लाख के आभूषण गंवा दिए। जेवर ठग कर फरार जालसाजों को ग्रामीणों ने देर तक खोजा लेकिन पता नहीं चला।

सीधा जैगहा गांव निवासी स्व. मास्टर कलाम की पत्नी जाफरी बेगम के घर पहुंचे। जालसाजों ने आभूषणों को साफ करने की बात कहकर महिला को अपने विश्वास में ले लिया। महिला ने सोने की एक चैन और एक सोने का दिल लाकेट कुल मिलाकर लगभग 30 ग्राम सोने का जेवर साफ करने के लिए ठग को दिया। ठग अपना पैतरा चलते हुए महिला को आभूषण साफ करने के लिए घर से पानी गरम कर लाने को कहा।
महिला पानी लाने के लिए अन्दर घर में गई तो ठग मौका मिलते ही आभूषण लेकर मौके से फरार हो गया। पानी लेकर बाहर निकली महिला जाफरी बेगम आभूषण साफ करने वाले को गायब देख सन्न रह गई। महिला ने शोर मचाया तो लोग जुट गए। लोगों ने खोजबीन की लेकिन जालसाजों का पता नहीं चल सका।




DOWNLOAD APP