जौनपुर: भैंस चोरी कर रहे बदमाश पिकअप छोड़कर फरार, चालक पकड़ा गया | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में बीती रात चोरी से भैंस खोलकर भागने की कोशिश कर रहे चोरों को भनक लगते ही ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर चोर तो फरार हो गये लेकिन ग्रामीणों ने पिकअप को चालक सहित दबोच लिया।
कथित तौर पर पकड़े गये चालक ने दो चोरों का नाम भी बताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सूबेदार यादव अपनी भैंस को खिला-पिलाकर खूंटे में बांध दिये और सो गये। रात लगभग 12 चोर पशुशाला से उनकी भैंस खोल लिये जिसके बाद पड़ोस में चंदर यादव की बंधी भैंस भी खोलने लगे। रात के सन्नाटे में भैंस खोलते समय हुई आवाज से चंदर की नींद खुल गयी। उन्होंने देखा कि एक आदमी भैंस को खूंटे से खोल रहा है और 3 लोग खड़े हैं।
उनके साथ एक भैंस और भी है। उन्हें समझते देर न लगी और वह शोर मचाना शुरू कर दिये। इसके बाद लोग उनके घर की तरफ दौड़े कि दोनों भैंस वहीं छोड़कर चोर फरार हो गये। लोगों ने पीछा किया तो सामने पिकअप मिल गयी जिसे घर लाकर खड़ी कर लिया गया। चर्चा है कि दिन में पड़ोस के ही गांव के दो लोग भैंस का सौदा करने आये थे।