जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के पुरानी बाजार में नहलाते समय एक मासूम घर के सामने ही बने कूंए में गिर गया। परिजन उसे निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुजानगंज पुरानी बाजार निवासी चार वर्षीय यशू पुत्र प्रेम नारायण दुबे को उसकी मां घर के सामने बने कूंए पर नहला रही थीं कि अचानक वह कूएं में गिर गया। बच्चे के गिरते ही मां शोर मचाने लगीं। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
काफी मशक्कत के बाद मासूम को बाहर निकाले और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच करके मृत घोषित कर दिया। यशू अपने माता पिता की इकलौता संतान था। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मां बाप का रो -रो कर बुरा हाल है।




DOWNLOAD APP