मछलीशहर, जौनपुर। खतौनी में न्यायालयों के आदेश की फीडिंग होने का काम शुरू होने की जानकारी के बाद अधिवक्ताओं ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शनिवार को समाप्त कर दिया। रजिस्ट्रार कानून गो का शासन द्वारा प्रमाणित डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणित नहीं होने के कारण खतौनी में न्यायालय के आदेश फीड नहीं हो पा रहे था।

निवर्तमान रजिस्ट्रार कानून गो सुरेश कुमार यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद अभी तक दूसरे कार्यवाहक अधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणित नहीं हो पाया था। इसी मामले में प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता संघ ने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी थी। तहसीलदार केके मिश्र ने शनिवार को समस्या का समाधान होने की जानकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह को दी। जिसके बाद अधिवक्ता संघ ने बैठक कर हडताल को वापस लेने की घोषणा की।
बैठक में महामंत्री संजीव कुमार चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चन्द्र सिन्हा, जगदंबा प्रसाद मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, हरिनायक तिवारी, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, यज्ञ नरायन सिंह, आरपी सिंह, विनय पाण्डेय, सरजू प्रसाद विन्द, विकास यादव अनिश्चितकालीन न्यायालयों के बहिष्कार को समाप्त करने की घोषणा की। शनिवार से ही काम काज शुरू कर दिया गया है।





DOWNLOAD APP