जौनपुर: मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते सपा नेता ऋषि यादव गिरफ्तार | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकते समय समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष ऋषि यादव सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में सभी को छोड़कर श्री यादव को चालान न्यायालय भेज दिया जिसके बाद उपजिलाधिकारी कार्यालय से उन्हें जमानत दे दी गयी।
इसके पहले श्री यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता नगर के सद्भावना पुल पर एकत्रित हुये जहां उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, जौनपुर में सपा नेता लालजी यादव सहित तमाम लोगों की हत्या, केन्द्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद छात्रसंघ के अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव की गलत ढंग से की गयी गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया जाने लगा।
इस दौरान श्री यादव ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतीक पुतला दहन किया जाने लगा कि शहर कोतवाल श्रीप्रकाश गुप्त टीम के साथ पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिये। इस दौरान दर्जन भर अन्य लोगों को हिरासत ले लिया गया लेकिन बाद में सभी को छोड़कर श्री यादव को चालान न्यायालय भेज दिया गया। इसके बाद उपजिलाधिकारी न्यायालय में श्री यादव को पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत दे दी गयी।
इस मौके पर मौजूद पत्रकारों के बीच श्री यादव ने कहा कि संघर्ष ही हमारा नारा है। अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ उनका संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा। इस अवसर पर उनके साथ मनीष यादव, शुभम, अमित यादव, अंकित, अमित पाल, प्रिंस, राजन, अरूण यादव, अजय यादव, देवा, रजनीश यादव सहित तमाम सपाजन, युवा आदि उपस्थित रहे।