जौनपुर: सिटी स्टेशन पर कोटा-पटना एवं सुहेलदेव ट्रेन के ठहराव की उठी आवाज | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- समाजसेवी डा. अमरनाथ पाण्डेय ने रेल मंत्रालय को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। सामाजिक संस्था अकिंचन फाउण्डेशन संस्थापक/अध्यक्ष डा. अमरनाथ पाण्डेय ने जनपद से सुदूर यात्रा करने वाले लोगों की समस्याओं को रेत्र मंत्रालय के समक्ष उठाया। डा. पाण्डेय ने रमेश चन्द्र रत्न राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा एवं अध्यक्ष यात्री सेवा समिति रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) भारत सरकार को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
रेल मंत्रालय के प्रतिनिधि रमेश चन्द्र रत्न से जौनपुर में टेªन ठहराव पर चर्चा करते डा. अमरनाथ पाण्डेय। |
डा. पाण्डेय के अनुसार जौनपुर से वहां के यात्रियों की संख्या ज्यादा है जिसके चलते उसी टेªन पर सवार होते हैं लेकिन यहां ठहराव न होने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं गाजीपुर से दिल्ली के लिये सुहेलदेव एक्सप्रेस टेªन चलती है जिसका स्टापेज भी सिटी रेलवे स्टेशन पर नहीं है।
ऐसे में सिटी स्टेशन से लखनऊ, दिल्ली आदि जाने में दिक्कत होती है। डा. पाण्डेय ने कहा कि यदि दोनों ट्रेन का ठहराव सिटी रेलवे स्टेशन पर हो जाय, तो लोगों को काफी सुविधा होगी तथा रेल मंत्रालय का राजस्व भी बढ़ेगा।