मड़ियाहूं, जौनपुर। बेलवा मंडल के ग्राम सभा मंगरी में मंडल के कार्यकर्त्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष बेलवा पं. राज कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के नव निर्वाचित सांसद मछलीशहर बीपी सरोज का भव्य स्वागत किया गया।
सांसद ने कहा कि यह जीत हमारी जीत नहीं बल्कि भाजपा के एक-एक देवतुल्य कार्यकर्त्ताओं की जीत है। आप सभी ने अथक परिश्रम करके इस भीषण गर्मी में एक एक वोट के लिए बूथ पर संघर्ष किया और लड़ाई लड़ी। इसलिए यह कार्यकर्ताओं की जीत है। कार्यकर्ता के मान सम्मान पर किसी प्रकार से आंच नहीं आने पायेगी।
इस अवसर पर विधानसभा प्रमुख ब्रह्मदेव तिवारी, रामविलास पाल, राकेश शुक्ला, विनोद यादव, इन्द्रेश तिवारी, प्रवीण पांडेय, प्रवीण चौहान, रमेश मिश्रा, अनिल पांडेय, अशोक पांडेय प्रधानाचार्य, मदनेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अशोक कुमार पांडेय प्रधानाचार्य ने किया।




DOWNLOAD APP