जौनपुर: नहाने के विवाद में किशोर को मारा चाकू | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के रफीपुर गांव में बुधवार की दोपहर नहर में नहाने को लेकर विवाद हो गया जिस पर साथी ने किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। घायल का उपचार राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया।
उक्त गांव निवासी लालमन राजभर का पुत्र गोविन्दा राजभर (16) अपने साथी विपिन पुत्र स्व. पन्नालाल राजभर के साथ गांव स्थित नहर पर नहाने के लिए गया था। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। विवाद बढ़ने पर साथी ने गोविन्दा राजभर पर चाकू हमला कर दिया। जिससे उसके पेट में गम्भीर चोटें आईं हैं।
परिजन उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। घटना की सूचना पर पहुंची मामले की जांच में जुटी रही। उधर थाने पर दोनों पक्षों के लोग व गांव के सम्भ्रान्त पहुंचकर मामले में सुलह-समझौता के प्रयास में लगे रहे।