जौनपुर: पत्नी ने मायके वालों से ससुराल वालों को पिटवाया | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में गुरुवार को एक पत्नी ने अपने मायके मेहनाजपुर से कुछ लोगों को बुलवाकर सास, ससुर, देवर की पिटाई करवा दी।
कादीपुर निवासी इच्छावाक अस्थाना की शादी मेहनाजपुर के श्वेता श्रीवास्तव से हुई है। पति का आरोप है कि पत्नी अपने मायके अपने मन से अपने भाई को बुलवाकर चली जाती है। अपने मन से पुनः वापस आती है। घर में पति व सास, ससुर की बातों को नहीं सुनती। श्वेता कल अपने मायके मेहनाजपुर से अपने भाई रवि को लिवाकर अपने घर कादीपुर आई है। रात में पति पत्नी के बीच कुछ अनबन हुई। सुबह पति अपनी इकलौती 6 साल की बेटी को लेकर कहीं चला गया जिससे नाराज होकर श्वेता मेहनाजपुर से अपने मायके वालों को बुला लिया और परिवार वालों की पिटाई करवा दी। मामला जफराबाद थाने पहुंच गया। थानाध्यक्ष जफराबाद मधुप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिली है। जांच के उपरांत कारवाई की जाएगी।