जौनपुर: घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान | AAP KI UMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गांव में बीती रात घरेलू विवाद को लेकर एक युवक ने घर के बगल स्थित आम के पेड़ से नायलान की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। शुक्रवार की भोर में शौच को गये ग्रामीण हवा में झूलता शव देखकर सन्न रह गये।
वहीं सूचना पर पहुंची परिजन पुलिस को सूचित किये बिना शव उतारकर अंतिम संस्कार कर दिये। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमती नदी के तट पर आवास बनाकर रह रहा धनिका निषाद 43 वर्ष मेहनत मजदूरी करके पत्नी सहित परिवार का गुजारा करता था।
बताते हैं कि बीती शाम उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके चलते वह घर से चला गया। परिजन सोच रहे थे कि वह कहीं गया होगा जो कुछ देर में लौट आयेगा। सुबह उसका शव पेड़ से लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचित किये बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।