जौनपुर: किशोरी की पिटाई कर युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास | #AAKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। नेवढ़िया क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव के ही युवक ने सुनसान जगह पर पाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने युवक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। परिवार वालों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
किशोरी अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत मे परिजनों द्वारा डाले गए धान की नर्सरी देख रहीं थीं। ताकि छुट्टा पशु नुकसान न कर सकें। वहीं एक युवक बकरी चरा रहा था। युवक ने सुनसान जगह देख किशोरी से गंदी हरकते करने के लिए दबाव बनाने लगा और किशोरी मना करती रही। खुद को सफल ना होते देख युवक जबरदस्ती पर उतारू हो गया और किशोरी का हाथ पकड़ खिंचने लगा। किशोरी विरोध करने लगी। जोर जबरदस्ती में लड़की का कपड़ा भी फट गया। युवक अपने को असफल देख किशोरी को लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया।
शोर शराबा सुनकर वहां से जा रही गाँव की एक महिला ने किसी तरह किशोरी को युवक के चंगुल से मुक्त कराया। और घटना की सूचना किशोरी के परिजनों को दी। किशोरी की मां ने घटना की सूचना डायल 100 पर दिया। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने जांच का बहाना बनाकर मामले को टाल दिया।