जौनपुर। क्षेत्रीय सदस्यता प्रमुख विद्यासागर राय ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 6 जुलाई से 15 अगस्त तक सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्व समावेशी, सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 1 जुलाई से 5 जुलाई तक मंडलों की बैठक होगी। जिसमें जिले से पदाधिकारी मंडलों में जाकर सदस्यता अभियान की रूपरेखा तय करेंगे। मंडलों की सदस्यता का लक्ष्य तय करेंगे। शनिवार को नगर के होटल में भारतीय जनता पार्टी की ओर शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की तैयारी की जानकारी दे रहे थे।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सह सदस्यता प्रमुख सुभाष कुशवाहा ने संगठनात्मक तथा सदस्यता अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 6 जुलाई से राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिया गए टोल फ्री नंबर 89 8080 80 80 पर मिस कॉल करके नए लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा। जिला सह प्रभारी राम प्रकाश दुबे ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन का पर्व है। कार्यकर्ता इस पर्व में अपना शत-प्रतिशत सहयोग दें।
भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्यता करा कर जिले को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान दिलाएंगे। 30 जून को सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर नगर मंडल के अंतर्गत भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर मोहम्मद हसन कॉलेज में मन की बात कार्यक्रम में रहेंगे। संचालन जिला महामंत्री डा. अजय कुमार सिंह ने किया।
इस मौके पर रामहित निषाद, पंकज मिश्र, अजीत प्रजापति, डॉ. नृपेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, रामविलास पाल, सुशील मिश्र, संदीप तिवारी, मनोज दुबे, अभय राय, भूपेंद्र सिंह, सुनील सेठ, पूनम विश्वकर्मा, धर्मपाल कनौजिया, दिव्यांशु सिंह, प्रमोद यादव, मोहम्मद साकिब, अनिल गुप्ता, रोहन सिंह, राजेश सोनकर, रविंद्र सिंह, राजू दादा आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP