जौनपुर। नगर के मुरादगंज में बुधवार को समाज सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति की 11वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। संत राम सुभीख प्रजापति धर्मशाला में आयोजित यह कार्यक्रम अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा किया गया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के जिला सचिव मोहन लाल प्रजापति ने स्व. प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में समाजसेवी नन्द किशोर प्रजापति सहित अन्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व वं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अन्त में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश महासचिव व कार्यक्रम के आयोजक महेन्द्र प्रजापति ने सभी के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समरजीत प्रजापति व संचालन प्रमोद प्रजापति ने किया। इस अवसर पर संजय प्रजापति, आदर्श प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, भजन लाल प्रजापति, ऋषिकेश प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP