जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति ने स्थानीय नगर के सुरिस स्थित बीआरडी स्कूल में यूएनएसडीजी के अन्तर्गत जेण्डर इक्वलिटी प्रोग्राम आयोजित किया। इस मौके पर जोन ट्रेनर रूपेश जायसवाल ने प्रशिक्षण के दौरान जेण्डर इक्वलिटी के बारे में बताया कि हमारे देश में लड़कियों की संख्या कितनी कम है और हम आज भी कहीं लड़कों को लड़कियों से ज्यादा ऊपर का दर्जा दिया जाता है। भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, लिंगानुपात की बात करें तो 1000 लड़कों पर 940 लड़कियां हैं।
स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज सिंह ने कहा कि आज के बच्चे भविष्य के अभिभावक होंगे। उन्हें शुरू से ही इस तरह की शिक्षा व संस्कार दिये जायं कि वह लड़का और लड़की में कोई अंतर न करें। कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष डा. मौलश्री चित्रवंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। बेटी-बेटा में फर्क न करें। उनको समानता का अधिकार दें और उन्हें समान रूप से शिक्षित करें और उन्हें भी अपने बेटों की तरह ही पालें और माता-पिता को उनका संदेश है कि बेटा व बेटी में विभाजन न करें। बच्चों को अच्छे संस्कार दें।
महिला समाज का सम्मान करें। इसी तरीके से महिला समाज का उत्थान हो सकता है। देश की आधी आबादी के विकसित होने से देश का विकास होगा और लिंग भेद समाप्त हो जायेगा। कार्यक्रम का संचालन पूनम जायसवाल ने किया। अन्त में संगीता जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस इस अवसर पर जेजे अध्यक्ष डा. प्रज्ञा चित्रवंशी, नीतू, उषा यादव, अमृता पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP