जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ओलन्दगंज- कचहरी मार्ग पर सद्भावना मोड़ के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अनियंत्रित आल्टो कार (यूपी 62 वाई 1837) ने कई लोगों को धक्का मारते हुए दीवाल में टक्कर मार दी। जिसमे दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
कचहरी ओलंदगंज मार्ग स्थित सद्भावना मोड़ के पास कचहरी की तरफ से आ रही कार ने मियांपुर निवासी रामपलट 55 वर्ष व कालीचाबाद निवासी अब्दुल 30 वर्ष को धक्का मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। इसके अलावा कई लोगों को हल्की चोटें आयी है। घटना के बाद आसपास के काफी लोग इकठ्ठा हो गए। लेकिन तब तक कार सवार मौके से फरार हो गए। चर्चा है कि शराब पीकर चालक गाड़ी चला रहा था।
सूचना पर सरायपोख्ता चौकी प्रभारी देवेंद्र दुबे व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और कार को कब्जे में ले लिया। घायल रामपलट की हालत गम्भीर बताई जा रही है।