जौनपुर। पूर्व मंत्री व शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई के बडे़ पिता पारस नाथ यादव (90 वर्ष) का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की सूचना पर उनके पखनपुर शाहगंज स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। पारसनाथ के पार्थिव शरीर का पिलकिछा घाट पर बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे अंतिम संस्कार किया गया।

बताते चले कि पारस नाथ यादव का बीमारी के कारण लंबे समय से लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां मंगलवार की रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे बडे़ कारोबारी और समाजसेवी के तौर पर जाने जाते थे। समाजसेवा के लिए हमेशा आगे रहते थे। निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने शाहगंज विधानसभा में आयोजित चुनावी जनसभा के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।




DOWNLOAD APP