जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के कुड़वा मसूदपुर गॉव निवासी गीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति रामसवेक चौहान को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

रामसेवक चौहान की पत्नी गीता देवी ने फांसी लगाकर बुधवार को आत्महत्या कर लिया था। उसकी बेटी ने अपने पिता पर मां का हत्या करने का आरोप लगाया था। मृतका के पिता मेवालाल चौहान ने भी मारने पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला के पोस्टमार्टम में फांसी से मौत होने की पुष्टि हुई है। जांच में पता चला है कि पति आये दिन पत्नी को मारता पिटता था। जिसके चलते गीता ने फांसी लगाकर जान दे दी।




DOWNLOAD APP