जौनपुर। नगर के कोतवाली चौराहा पर जेसीआई जौनपुर ने 1 मई को मजदूर दिवस पर मजदूरों में 110 अंगवस्त्रम और 125 मच्छरदानी वितरित किया।
इस मौके पर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि गर्मी को देखते हुए मजदूरों में अंगवस्त्र व मच्छरदानी का वितरण किया गया। पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि मजदूर हमारे देश की रीढ़ हैं। उनके बिना हमारे देश का विकास असंभव है।

मंडल अधिकारी अलोक सेठ ने कहा कि जेसीआई द्वारा आज के दिन लगभग हर शहर में मजदूरों का सम्मान किया जाता है। यह बड़े गर्व की बात है। पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवाल व कृष्ण कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह के आयोजन से ही जेसीआई जौनपुर ने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ऐसे कार्यक्रम समाजसेवा का एक बेहतरीन उदहारण हैं। कार्यक्रम संयोजक रतन सीकरी ने कहा कि ऐसा पुनीत कार्य करके हमें आत्मसंतुष्टि मिलती है। क्योंकि मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, धर्मेंद्र सेठ, दिलीप जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, आकाश केसरवानी, विशाल तिवारी, हफीज शाह, दीपक वाधवा आदि उपस्थित रहे। संचालन अतुल जायसवाल व आभार सचिव गौरव सेठ ने व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP