जौनपुर। सतहरिया थाना क्षेत्र के आदेपुर चटौरी में बुधवार की रात आई बारात में डीजे पर डांस करते समय एक युवक कुएं में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्षेत्र के ग्राम आदेपुर चतौरी में बीती रात कृष्ण चन्द्र तिवारी के यहां सुजानगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर से बारात आई थी। स्वागत सत्कार के पश्चात जब बाराती द्वारचार के लिए रात करीब 11 बजे द्वार पर धूमधाम से जाने लगे। उसी दौरान बिलवार ग्राम के पूरा राम सहाय पुरावा निवासी अभिनव मिश्र 8 वर्ष डीजे पर डांस करने लगा। डांस करते करते रास्ते में पड़े गहरे कुएं में गिर गया।
उसके कुएं में गिरने की जानकारी होते ही बारात में अफरा तफरी मच गया। आनन फानन में काफी देर के प्रयास के बाद उसे कुएं से बाहर निकाल कर बारातियों और घरातियों की मदद से मुंगराबादशाहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।




DOWNLOAD APP