जौनपुर। करंजाकला विकासखंड के लोहता गांव निवासी आनंद गुप्ता उर्फ पंकज को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का जिला सचिव बनाया गया है।

लोहता गांव के निवासी आनंद गुप्ता उर्फ पंकज की कर्मठता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी की सहमति पर आनंद गुप्ता उर्फ पंकज को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिला सचिव नियुक्त किया है।
नियुक्ति पत्र वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत यादव ने आनंद गुप्ता को सौंपा। इस मौके पर सपा के प्रदेश सचिव राजेश यादव राजन आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP