जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के लोहरियाव गांव में छप्पर में आग लगने से जहां एक किशोरी झुलस गयी, वहीं घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मनीराम गौतम के छप्पर में अचानक आग लग गयी। इस हादसे में उनकी पुत्री गम्भीर रूप से झुलस गयी। साथ ही घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
परिजन उपचार हेतु उसे स्थानीय अस्पताल ले गये जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां वह भर्ती है जहां समाचार लखे जाने तक उसकी हालत गम्भीर बतायी गयी। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।




DOWNLOAD APP