जौनपुर। जिले के शााहगंज व मछलीशहर में हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शाहगंज क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सरपतहां थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी अनीता (37) पत्नी ओमप्रकाश गुरुवार की शाम अपने पति के साथ बाइक से अपने घर गैरवाह जा रही थी। गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होने महिला गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गयी। सुरिस गांव निवासी सतीश कुमार बिन्द (21) पुत्र राधे बिन्द शुक्रवार की सुबह शाहगंज आ रहा था। सुरिस मोड़ के समीप टैम्पो की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया।

वहीं गोल्हागौर गांव निवासी विजय बहादुर (60) पुत्र भगवानदास शुक्रवार की सुबह घर के समीप पुलिया पर खड़े थे। गांव का ही एक युवक बाइक पर बांस लेकर जा रहा था। जिसकी चपेट में आ जाने से वृद्ध गम्भीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
उधर मछलीशहर के रोडवेज बस स्टैंड पर हुई सड़क दुर्घटना में अधेड़ घायल हो गया। सुधीर कुमार श्रीवास्तव (52) पुत्र ओमप्रकाश श्रीवास्तव निवासी देवनगर मछलीशहर गुरूवार की रात अपने घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात गाड़ी से धक्का लगने के कारण वह जमीन पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




DOWNLOAD APP