पूर्व सांसद धनंजय सिंह गाजीपुर में मनोज सिन्हा के समर्थन उतरे, किया जनसंपर्क | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
गाजीपुर। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह शहीदों की धरती के नाम से विख्यात, पूर्वांचल की गाजीपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री भाजपा उम्मीदवार मनोज सिन्हा के चुनाव प्रचार के लिए दो दिनों से गाजीपुर में डेरा जमाए बैठे हैं। मनोज सिन्हा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की चर्चा तो खूब हो रही है।
धनंजय सिंह ने कहा कि भाजपा जात-पात मजहब की राजनीति नहीं करती। बल्कि बेरोजगारी, व्यापारी, किसान व पिछड़ों के हितों को मुद्दा बनाकर चुनाव में उतरती है। उन्होंने आज गाजीपुर के बहरियाबाद, भरतपुर में भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा के समर्थन में जनता को संबोधित किया।
धनंजय सिंह ने दावा किया कि मनोज सिन्हा बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं। उन्हे हर वर्ग से भारी समर्थन मिल रहा है। साथ में क्षत्रिय महासभा के नेता नीलू सिंह ने सैकड़ों समर्थको के साथ दर्जनों ग्रामसभाओं का दौरा किया। देश को एक बार फिर सशक्त हाथों में देने की अपील किया जिससे नरेंद्र मोदी फिर से विकास के पहिये को गति दे सकें।