जौनपुर। भागीदारी आंदोलन मंच के आधा दर्जन से अधिक प्रदेश व जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से मंच से त्याग पत्र दे दिया। सभी ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक को प्रेषित भी कर दिया है।
जौनपुर के हरईपुर में आयोजित बैठक में सामूहिक रूप से
इस्तीफा देते भागीदारी आंदोलन मंच के पदाधिकारीगण।
इसके पहले दीवानी कचहरी के पीछे हरईपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति एवं प्रदेश सचिव महेन्द्र प्रजापति के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार को बैठक हुई। इस दौरान समरजीत प्रजापति, राकेश प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, अनिल प्रजापति, कमलेश मौर्या सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान मोहन लाल प्रजापति व महेन्द्र प्रजापति सहित उपरोतक्त सभी जिलास्तरीय लोगों ने मंच से इस्तीफा दे दिया।
इतना ही नहीं, मंच के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश राजभर व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति को डाक के माध्यम से इस्तीफा पत्र भी प्रेषित कर दिया। इसी क्रम में मोहन लाल प्रजापति ने बताया कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति की पुण्यतिथि आगामी 19 जून दिन बुधवार को प्रजापति धर्मशाला मुरादगंज में मनायी जायेगी।




DOWNLOAD APP