जौनपुर: चेन स्नैचिंग के मामले में दो अज्ञात पर केस दर्ज | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरसादपुर गांव के पास राजमार्ग पर बुधवार को अपाचे सवार बदमाशों द्वारा एक महिला के गले से छीनी गयी चेन व एक कान के झुमका के मामले में पुलिस दो अज्ञात पर केस दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
रामपुर गांव निवासी अशोक उपाध्याय एडवोकेट अपनी माँ राजकुमारी उपाध्याय पत्नी लालमणि उपाध्याय को बाइक पर बैठाकर अपनी मौसी के घर सरायहरखू के पास अलहदिया गांव जा रहे थे। वह जैसे ही मिरसादपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप से आगे बढ़े थे कि पीछे सफेद रंग की बगैर नम्बर की एक अपाचे पर सवार दो बदमाशों ने बाइक को रोक लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश महिला के गले से डेढ़ तोला की सोने की चेन व दाहिने कान का झुमका छीनकर धनियामऊ की तरफ फरार हो गये।