जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजार में ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।
भाजपा कार्यकर्ता/समाजसेवी चंदन सेठ व सचिन सेठ के निवास स्थान पर नीरज सिंह कुछ समय के लिए रुके। जहां उपस्थित भीड़ को देखकर सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अगली बार आएंगे और त्रिलोचन महादेव का दर्शन जरूर करेंगे।
नीरज सिंह के साथ इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र नेता अभिषेक सिंह सोनू रहे। इस मौके पर चंदन सेठ, विशाल ठाकुर, रौनक जायसवाल, विकास पाल, गोलू गिरी, राज दुबे, सत्यम अग्रहरि, बबलू अग्रहरी, हर्ष शास्त्री, शेख निजामुद्दीन, गोरख, वैष्णव दूबे आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP