जौनपुर: रमज़ान रहमत और बरकतों का महीना: अमीक जामेई | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- रोज़ा इफ्तार का किया गया आयोजन
जौनपुर। नगर के दिलाजाक पठान टोला मोहल्ले में समाजसेवी मो. अज़हर के आवास पर रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार में शीराज़ हिन्द की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए सभी धर्म और वर्ग के लोग शामिल हुए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई ने कहा कि रमज़ान रहमत और बरकतों का महीना है। इस महीने में की यही बरकत है कि आज सभी लोग एक स्थान पर इकट्ठा हुए है। बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखलेश सिंह ने कहा कि नगर के लोगों का प्यार ही है कि सभी लोग एक दूसरे के त्योहारों में खुशी-खुशी शामिल होते है। रमज़ान के पाक महीने में रोज़ेदारों के बीच बैठकर इफ्तार करना अपने आप मे गर्व की बात है।
श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मोतीलाल यादव ने रोज़ेदारों को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि रमज़ान के पाक महीने में रोज़ा रखने से 70 गुना ज्यादा सवाब मिलता है। इस पाक महीने में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत में किया जाता रहा है लेकिन जौनपुर की मिट्टी में वो खुशबू है कि यहाँ सभी वर्ग के लोग एक दूसरे के त्योहारो में बढ़—चढ़कर शरीक होते है। मगरिब की अज़ान होते ही रोज़ेदारों ने इफ्तार किया और मौलाना वसीम अहमद, कारी अनीस ने नमाज़ अदा कराई। बाद नमाज़ मुल्क के अमन शांति के लिए दुआ कराई गई।
इस मौके पर भाजपा नेता सतीश सिंह, उबैदुर्रह्मान सिद्दीकी, शकील मंसूरी, मो. अज़मत, इस्माइल कुरैशी, कुँवर नितीश, उमेश मौर्य, शकील अहमद, शरीफ राईनी, मेराज मंसूरी, उस्मान अहमद, मो. आदिल खान, सभासद अलमास सिद्दीकी, अबुजर शेख, आदिल शेख, तनवीर आलम गुड्डु, शकील माज़, मेराज अहमद राईनी, गुड्डु यादव, इमरान अहमद, महताब अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आखिर में आयोजक मो. अज़हर ने आये हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया।