जौनपुर: ससुर ने दामाद पर अवैध संबंध का लगाया आरोप, दी तहरीर | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के भागमलपुर गांव में रविवार की शाम को विवाहिता को विदा कराकर लिवा जाने के लिए उसकी ससुराल आए भाई से शुरू हुए विवाद के बाद मामला थाने पहुंच गया। सोमवार की दोपहर थाने के सामने ही दोनों पक्ष आपस में कहासुनी करन लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। विवाहिता के पिता अपने दामाद पर किसी से अवैध संबंध होने का आरोप लगा रहे थे।। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी सोनू पुत्र राधेश्याम की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के माहुल गांव निवासी अशोक सेठ की पुत्री राखी के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि विवाह के दो तीन वर्ष तक सब कुछ सामान्य रहा। उसके बाद मेरी पुत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। उन्होने आरोप लगाया कि सोनू का किसी दूसरी से अवैध संबंध भी है। जिसके चलते आये दिन पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता है।
इसको लेकर रविवार को हुए विवाद के बाद मायके से उसका भाई राकेश अपनी बहन को बिदा कराने के लिए भागमलपुर आया। आरोप है कि उसे मारपीट कर बंधक बना लिया गया। जिसकी जानकारी होने पर सोमवार की सुबह विवाहिता के पिता भी चार पांच लोगों के साथ गांव पहुंच गए।