• डा. आरके अध्यक्ष व डा. संदीप सिंह उपाध्यक्ष मुख्यालय

  जौनपुर। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के आमसभा की बैठक जिला महिला चिकित्सालय के सभागार में सम्पन्न हुई।
इस मौके पर सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2019-20 की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। तत्पश्चात् हुये चुनाव के उपरांत की गयी घोषणा के अनुसार डा. आरके सिंह अध्यक्ष एवं डा. संदीप सिंह उपाध्यक्ष मुख्यालय चुने गये।
जौनपुर के जिला महिला चिकित्सालय में हुये चुनाव के बाद
लोगों का अभिवादन स्वीकारते नवचयनित पदाधिकारीगण।
इसके अलावा डा. अरूण कन्नौजिया उपाध्यक्ष सामान्य, डा. अजय सिंह उपाध्यक्ष सामान्य, डा. मानसी उपाध्याय उपाध्यक्ष महिला, डा. विशाल सिंह यादव उपाध्यक्ष ग्रामीण, डा. मो. रफीक सचिव, डा. अजय सिंह संयुक्त सचिव प्रशासनिक, डा. मनोज कुमार संयुक्त सचिव सामाजिक, डा. तरूण सिंह वित्त सचिव, डा. रमेश चन्द्र सम्पादक एवं डा. आलोक सिंह सदस्य केन्द्रीय कार्यकारिणी चुने गये। इस पर उपस्थित लोगों ने नयी कार्यकारिणी का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया।




DOWNLOAD APP