जौनपुर: पीस कमेटी की बैठक में पढ़ाया सौहार्द का पाठ | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सिकरारा, जौनपुर। रमजान महीने का ईद त्यौहार के मद्देनजर थाना परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में आपसी सौहार्द व शांति का पाठ पढ़ाया गया।
इस मौके पर उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव, रमेश चन्द्र, अटल बिहारी मिश्रा ने पीस कमेटी के सदस्यों के साथ गांव-गांव से आये लोगों की बातें सुनीं। लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। जुमा की नमाज व रमजान ईद पर्व सौहार्द के साथ मनाने को कहा गया। साथ ही हर संभव निस्तारण का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर राणा प्रताप यादव, उपाध्यक्ष जमाल, ग्राम प्रधान सिकरारा नखड़ू राम, सुभाष सिंह, प्रेमप्रकाश तिवारी, मुनाऔर अली, विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।