• विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी आयोजित

जौनपुर। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को नगर के वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित विद्या डेंटल हास्पिटल पर गोष्ठी आयोजित की गई। जहां उपस्थित वक्ताओं ने समाज में तेजी से फैल रहे तम्बाकू से मानव पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। साथ ही इससे होने वाली बीमारियों से अवगत कराते हुये इसे छोड़ने पर लाभ के बारे में भी बताया।
वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डा. सौरभ उपाध्याय ने बताया कि तम्बाकू को लेकर विभिन्न संस्थाओं द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है। वहीं इसके सवन से दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष 50 लाख लोगों की मौत हो रही है। दुनियाभर के लिए तंबाकू चुनौती बन रहा है। उन्होंने बताया कि जौनपुर के प्र​​सिद्ध तंबाकू उत्पाद दोहरा पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन प्रशासन के नाक के नीचे दोहरे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।
डा. शुचि सिंह ने बताया कि पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में तम्बाकू एवं उसके बने उत्पादों के सेवन का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। युवा वर्ग में सिगरेट, सिगार, हुक्का आदि का प्रयोग दिनोंदिन बढ़ रहा है। गोष्ठी में आये लोगों का स्वागत करते हुये मैनेजर विवेक सिंह व पंकज सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर संतोष सिंह, संजय मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, अतुल दुबे, अविनाश यादव, सुनील यादव, डा. अशोक यादव, रेनू यादव, सुधीर उपाध्याय, डा. अजय मिश्रा, डा. राजेश यादव, डा. शिव कुमार कन्नौजिया, डा. शमीम आदि उपस्थित रहे।


DOWNLOAD APP