जौनपुर: सरपतहां पुलिस ने अभियुक्त को पकड़कर भेजा जेल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सरपतहां शशि चन्द चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ धारा 323, 504, 506, 452, 354, 307, 427 भादंवि थाना सरपतहां के अभियुक्त जितेन्द्र सिंह निवासी सारीजहांगीरपट्टी थाना सरपतहा को गिरफ्तार कर लिया।
स्थानीय क्षेत्र के अरसिया मोड़ के पास स्थित रामनगर से गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। आरक्षी अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार के अलावा उपनिरीक्षक प्रेम नारायण यादव, आरक्षी राजू, हरेन्द्र यादव शामिल रहे।