जौनपुर: बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी त्रिभुवन राम कार्यकर्ताओं से मिले, मतदाताओं के प्रति जताया आभार | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। लोकसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली। प्रत्याशियों ने सोमवार की सुबह उठ कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया।
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी त्रिभुवन राम रघुवंशी होटल में ठहरे थे। सुबह साढ़े 8 बजे सो कर उठे तो समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
समर्थकों को उनके प्रतिनिधि राजीव माहेश्वरी सहेज रहे थे। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा था। राजीव कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और चुनावी चकलस का दौर शुरू हो गया। त्रिभुवन राम भी आ गए। जिनसे हर सर्मथक ने अपने-अपने बूथ पर जीताने का दावा किया और जीत का समीकरण समझाया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए आभार जताया। फिर वह केराकत क्षेत्र में लोगों से मिलने नहा धोकर निकल गए। उन्होंने केराकत बाजार व सिंधौरा बाजार में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर धन्यवाद दिया। इसके साथ मतदाताओं के प्रति आभार जताया।