जौनपुर: सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला विकासखण्ड के पास हुए सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गयी।
क्षेत्र के कम्मरपुर निवासी नन्दलाल बिन्द (55) की सरपतहां मोड़ पर पान की दुकान है। नित्य की भांति रविवार की शाम वे अपनी दुकान बन्द करके घर जा रहे थे। उक्त स्थान पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों में से किसी ने सड़क के किनारे पड़े शव को देखकर परिजनों को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र श्याम सुन्दर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।