मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय विकास क्षेत्र के मॉडल ग्राम मेजा में कृषि विभाग द्वारा ग्राम सभा के प्रत्येक किसानों के घर घर जाकर उनके खेतों से मृदा नमूना लिया गया। उक्त अभियान प्रदेश के समस्त मॉडल ग्रामों में चलाया जा रहा है।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार राय एवं एडीओ एजी विरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किसानों को इस अभियान के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। मृदा नमूना लेने वाले टीम में दिनेश पटेल, अशोक कुमार यादव, विजय शंकर, अशोक कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह आदि रहे।




DOWNLOAD APP