जौनपुर: संविदा लाइनमैन करेंट से झुलसा, हालत नाजुक | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव निवासी संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की विद्युत प्रवाहित तार जोड़ते समय करेंट लग गयी जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पशुपतिनाथ गिरी 30 वर्ष भटपुरा पावर हाउस पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात है। बताया गया कि वह क्षेत्र के चरियाही गांव में विद्युत प्रवाहित तार जोड़ रहा था कि करेंट की चपेट में आ गया।
गम्भीर रूप से झुलसने की जानकारी होने पर क्षेत्रीय लोगों ने उसे उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक देखते हुये बेहतर उपचार हेतु उसे बीएचयू के लिये रेफर कर दिया गया है।