जौनपुर। जिले की बाल गायिका विदुषी वर्मा को वाराणसी के पराड़कर भवन में देव मानव सेवा ट्रस्ट, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा आयोजित काशी गौरव सम्मान समारोह में काशी राजघराने की राजकुमारी कृष्णप्रिया ने काशी गौरव रत्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विदुषी ने गणेश वंदना से किया।
विदित हो की महज 11 वर्ष की उम्र में विदुषी अनेक बड़े मंचों पर अपनी सुन्दर आवाज द्वारा अपनी प्रतिभा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर चुकी हैं। विदुषी के भजन संग्रह राम नाम का अमृत पी ले, हे गणेश देवा, गंगा बहती जाये, सबसे कहती जाये काफी लोकप्रिय रही। विदुषी मूलतः त्रिलोचन महादेव की निवासिनी हैं। इनके पिता विनय वर्मा पेशे से अध्यापक हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, माधुरी श्रीवास्तव, प्रेमनाथ मिश्र, आरके चौधरी, बिभव सिंह, वंदना दुबे आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP