• मनोज जायसवाल अध्यक्ष व डा. तारिक शेख सचिव
जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार की चुनावी बैठक सोमवार को शाहगंज के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित एक अस्पताल में हुई जहां चुनाव अधिकारी डा. यस.एल. गुप्ता के नेतृत्व में चुनाव सम्पन्न हुआ।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जौनपुर लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डा. अजीत कपूर रहे जहां चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी डा. गुप्ता ने नये पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किया। घोषणा के अनुसार अध्यक्ष मनोज जायसवाल व सचिव डा. तारिक शेख हैं। 
इसके अलावा सह सचिव रविकांत जायसवाल, कोषाध्यक्ष परवीन श्रीवास्तव, सह कोषाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, उपाध्यक्ष डा. डीके गुप्त, मोहम्मद अब्बास को निर्विरोध चुना गया। इसके बाद नये पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर समाजसेवी प्रदीप जायसवाल, महेन्द्र जायसवाल, सुरेन्द्र तिवारी, शैलेश्वर गुप्ता, गौतम जायसवाल, सतीश कुमार, अरूण पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। अन्त में नवचयनित अध्यक्ष मनोज जायसवाल व सचिव डा. तारिक शेख ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।