जौनपुर: जेसीआई शक्ति ने किया ओरियंटेशन आफ जेसी एण्ड नॉन जेसी मेम्बर्स कार्यक्रम | AAP KI UMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति ने ओरियंटेशन आफ जेसी एण्ड नॉन जेसी मेम्बर्स का प्रोग्राम कराया जिसकी अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष डा. मौलश्री चित्रवंशी ने किया।
इस मौके ट्रेनर रूपेश जायसवाल ने जेसीआई संस्था की उपयोगिता सहित लाभ के बारे में बताया। उन्होंने आगे बताया कि इस संस्था से जुड़ने से आप दूसरों की मदद के साथ अपने व्यक्तित्व को भी सुधार सकते हैं। संस्था से मैनेजमेंट प्रोग्राम ट्रेनिंग एण्ड बिजनेस कैसे किया जाय, इन सबके बारे में भी बताया।
श्री जायसवाल ने कहा कि यह संस्था सिर्फ इस छोटे शहर में ही नहीं, बल्कि पूरे देश सहित अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर फैली हुई है। कार्यक्रम का संचालन नैंसी अग्रहरी ने किया। अन्त में सचिव रीता जायसवाल ने सभी के प्रति आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर खुशबू जायसवाल, अनुपमा अग्रहरी, पूनम जायसवाल, जेजे डा. प्रज्ञा चित्रवंशी, एकता नीलम, नीतू, उषा यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।