• वरिष्ठ साहित्यकार डा. हृदय नारायण पाण्डेय की पुस्तक का हुआ विमोचन
  • सम्मेलन में शायरों व कवियों ने राजनीति पर प्रहार कर समाज को दिया संदेश
जौनपुर। समाज को सही रास्ते पर लाने का कार्य करता है साहित्य। डा. हृदय नारायण पाण्डेय साहित्यकारों की इसी श्रृंखला में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उक्त बातें जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक/साहित्यकार डा. हृदय नारायण पाण्डेय की पुस्तक ‘अकेला चना भाड़ फोड़ सकता है’ के विमोचन अवसर पर डा. सुनील सिंह अपर सिविल जज (सी.डी.)/ए.सी.जे.एम. फैजाबाद ने बतौर मुख्य अतिथि कही।
नगर के ओलन्दगंज स्थित एक होटल के सभागार में रविवार को आयोजित विमोचन की शुरूआत मंचासीन अतिथि डा. सुनील सिंह, संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. आशुतोष उपाध्याय व डा. हृदय नारायण पाण्डेय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। तत्पश्चात् वरिष्ठ पत्रकार डा. राम सिंगार शुक्ला गदेला ने मां सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया जिसके बाद आयोजक अजय पाण्डेय, तरूण शुक्ल, प्रमोद जायसवाल, संजय अस्थाना, मंजिस पाण्डेय, समिक पाण्डेय सहित अन्य ने अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया।
इसके बाद साहित्यकार गिरीश चन्द्र गिरीश एडवोकेट श्रृंगार रस प्रस्तुत किया तो आकिल जौनपुरी एवं भदोही से आये साहित्यकार पारसनाथ मिश्र ने आज की गंदी राजनीति पर प्रहार किया। इसी क्रम में डा. प्रमोद वाचस्पति ‘सलिल जौनपुरी’ ने जहां देशभक्ति पर प्रकाश डाला, वहीं भदोही से आये शायर कैसर जौनपुरी ने सम्मान, मां, मुम्बई पर उत्तर भारतीयों पर हमले, कश्मीर सहित अन्य पर अपनी प्रस्तुति दी। तत्पश्चात् तरूण शुक्ल व आयोजक अजय पाण्डेय ने साहित्यकार डा. पाण्डेय के जीवन पर प्रकाश डाला तो साहित्यकार/पत्रकार डा. ब्रजेश यदुवंशी ने उनको हिन्दी साहित्य का इन्साइक्लोपीडिया बताया। 
वहीं मुम्बई से आये पूर्व प्राचार्य सत्य नारायण मिश्र ने पुस्तक के भाव पर विचार व्यक्त किया। तत्पश्चात् डा. आशुतोष उपाध्याय ने पुस्तक सहित डा. पाण्डेय का भाव बताया जिसके बाद डा. पाण्डेय ने अपनी वेदना प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक/समूह सम्पादक रामजी जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नन्द लाल मौर्य एडवोकेट, राधेश्याम पाण्डेय, डा. सदाशिव तिवारी, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, विनोद यादव, दीपक चिटकारिया, संजय शुक्ल, डा. मिथिलेश मौर्य, डा. रवि मिश्र, डा. महेन्द्र त्रिपाठी, डा. सुनील श्रीवास्तव, डा. सत्येन्द्र सिंह, डा. प्रदीप श्रीवास्तव, रमेश मिश्र, शेष नारायण दुबे, विनय मौर्य एडवोकेट, गायक विपुल चौबे, अवधेश तिवारी, सुयश सिंह, राधे जायसवाल, मन्दा द्विवेदी, सुमन तिवारी, शिप्रा तिवारी, प्रतिमा द्विवेदी, किरन जायसवाल, विदिशा जायसवाल, पायल, प्राची, वरूण, संतोषी पाण्डेय, दीपक जायसवाल, सूरज जायसवाल सहित तमाम चिकित्सक, अधिवक्ता, पत्रकार, साहित्यकार, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।